ग्राम सेवा परियोजना के तहत जल-संरक्षण पर विशेष जोर दी गई

ग्राम सेवा परियोजना के तहत जल-संरक्षण पर विशेष जोर दी गई

उमेश कुमार रमना 

रमना, प्रखंड के सिलीदाग स्थित ग्राम सेवा केन्द्र मे एसबीआई फाउंडेसन से संपोषित और केजीवीके द्वारा क्रियान्वित ग्राम सेवा परियोजना के माध्यम से विश्व जल दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण एवं सतत जल प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सिलीदाग पंचायत के मुखिया अनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा की इस वर्ष की थीम “जल और लैंगिक समानता”, है जिसमें जल प्रबंधन में महिलाओं और बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है, आगे उन्होंने बताया की केजीवीके ग्राम सेवा परियोजना के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध के लिए सोलर आधारित जलमीनार निर्माण और जल संचयन के लिए कूप मरम्मती, तालाब निर्माण, नवीकरण, जल के सही उपयोग एवं स्वच्छता के उपर कार्य कर रही है जो की सराहनिए पहल है।
इस अवसर पर केजीवीके के सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी ने उपस्थित किसानों को वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण के सिद्धांत जैसे जल की उपलब्धता बनाए रखना, जल को प्रदूषित होने से बचाना, संदूषित जल को स्वच्छ करके उसका पुनर्चक्रण करना इत्यादि के बारे बताकर जल संरक्षण का शपथ दिलाई।
आगे ग्राम सेवा परियोजना प्रबंधक अशोक प्रदीप मींज ने बताया की ग्राम सेवा परियोजना द्वारा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के तहत जल संचयन और कृषि उपयोग के लिए 1 नया तालाब का निर्माण, 4 पुराने तालाब का नवीकरण किया जा रहा है जिससे लगभग 11504 क्यूबिक लीटर पानी का भंडारण और करीब 12 एकड़ मे खेती हो की सकता है, इसके साथ 20 कूप का नवीकरण किया गया है जीससे 560 क्यूबिक लीटर पानी का भंडारण और करीब 30 एकड़ मे खेती किया जा सकता है और 10 किसानों को ड्रिप और मलचींग से खेती करने के लिए ड्रिप और मलचींग का सहयोग दिया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया की ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के लिए 4000 लीटर पानी भंडारण छमता वाला सौर आधारित फ़िल्टर के साथ जलमीनर का निर्माण और दो जलमिनार मे फ़िल्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है जिससे करीब 100 से अधिक परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्धता हो पाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे फील्ड ऑफिसर मुकेश तिवारी, प्रेम शंकर सिंह, ग्राम समन्वयक मधू कुमारी, रुबिया देवी, अशोक यादव, इंद्रदेव राम और गणेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

news portal development company in india