बावली के गहरे पानी में डूबने से 03 वर्षीय मासूम की मौत परिवार में मातम 

बावली के गहरे पानी में डूबने से 03 वर्षीय मासूम की मौत परिवार में मातम 

झारखंड सवेरा यूपी 

बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थानाअंतर्गत रजमिलान गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।यहाँ एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की बावली के गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजमिलान निवासी भोलेनाथ के भतीजे आयुष कुमार उम्र लगभग 3 वर्ष पुत्र बच्चा राम शुक्रवार की सुबह घर के पास ही स्थित एक बावली के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।खेलते समय अचानक मासूम का पैर फिसल गया और वह सीधे बावली के गहरे पानी में जा गिरा।

जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और बच्चे को बाहर निकालते तब तक गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही बच्चे के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतक के चाचा भोलेनाथ ने थाना बीजपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है।उन्होंने पुलिस से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

news portal development company in india