जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि की मां का रिम्स में ईलाज के दौरान निधन

जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि की मां का रिम्स में ईलाज के दौरान निधन

झारखंड सवेरा रमना

रमना: प्रखंड के झूरहा निवासी सह जिला परिषद अध्यक्ष के निजी प्रतिनिधि चंदन पाल की 50 वर्षीय माता मिना देवी का निधन रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार झुरहा चेक डैम स्थानीय घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दुखद घटना पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, समाजसेवी मुन्ना प्रसाद, अनुज कुमार, भागोडीह मुखिया चुनु सिंह, समाज सेवी चितरंजन सिंह, सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।क्षेत्र के लोगों ने भी इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

news portal development company in india