विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान, बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव का मामला
झारखंड सवेरा यूपी
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे धरन में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार प्रमीला देवी 40 पत्नी जदुनाथ निवासी अहिरबुढवा रात में घर के अंदर धरन में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक प्रमीला का दिमागी हालत ठीक नहीं था।विगत चार वर्षों से रांची में उपचार चल रहा था।पति अमवार कनहर परियोजना में काम करता है।वह बुधवार को भी काम पर गया था।रात में तीनों बच्चे और मां खाना खाकर सोने लगे।इसी बीच जब बच्चे सो गए तो प्रमीला उठी और अपने बेटी का दुपट्टा ली और घर के अंदर धरन में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो मां को लटकते देख चीखना शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गये। घटना की सूचना पति को भी दिया गया। सूचना पाकर पति भी घर आ गया। मृतिका के तीन बच्चे एक लडका और दो लड़कियां हैं।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।




