शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल विश्वहिंदू परिषद ने निकाला भव्य शोभायात्रा
झारखंड सवेरा यूपी
बीजपुर(सोनभद्र)हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नव रात्रि के प्रथम दिन प्रखंड बीजपुर के बिश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में उत्साह पूर्वक विशाल बाईक शोभायात्रा निकाला गया।जुलूस एनटीपीसी रिंहद स्वागत द्वार से डीजे की धुन पर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए दुपहिया वाहन से सवार नगर प्रखंड के तमाम कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम,भारत माता की जय, हर हर महादेव जैसे जोशीले नारे के साथ उत्साह पूर्वक प्रस्थान किया।प्रखंड नगर अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि शौर्य दिवस का जुलूस प्रति वर्ष इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदुओं के जन जागृति के लिए निकालकर संदेश दिया जाता है कि अंग्रेजी नव वर्ष की खुशी न मनाकर हिंदू नव वर्ष का उत्साह मनाए।जलूस एनटीपीसी रिंहद परियोजना स्वागत द्वार से होते हुए नेमना चेतवा जरहा सेवकाडाँड़ में सभा के रूप में तब्दील हो गया यहां भारी मात्रा में अनेक स्थानों से आए हुए कार्यकर्ताओं और हिन्दू जन समुदाय के लोगों को विश्वहिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से संबोधित कर जानकारी दी गई।इस मौके पर जिला मंत्री उपेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही साथ ही अरविंद सिंह,तारा चंद,रोहित सिंह बघेल,ईश्वरी प्रसाद,राजेशकान्त गुर्जर,प्रेमलाल,कृष्णबिहारी,अनिल वर्मा,अनिल त्रिपाठी,तारकनाथ दुबे, अजय पटेल,नारायण दास गुप्ता, चंदन गुप्ता,राजेश जायसवालसमेत भारी संख्या में हिन्दू जन समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।




