जिला जज ने कोर्ट का किया मुआयना,दिए निर्देश, संयुक्त बार के प्रतिनिधिमंडल ने की सौंपा ज्ञापन
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी-गुरुवार को दुद्धी न्यायालय का विधिवत मुआयना किया। इस दौरान पत्रावलियों की रख-रखाव एवं लम्बित मुकदमों की जानकारी ली। उन्होंने पीठासीन अधिकारी द्वय शिवानी सिंह व धीरेंद्र सोनकर से मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इसके दौरान दोनों बार के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय व प्रभु सिंह की अगुवाई में संयुक्त बार के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी जिला जज से मुलाकात की और कोर्ट की समस्याओं से सम्बंधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें वादकारी हित में अधिवक्ताओं द्वारा कई मांगे रखी गयीं। जिनमें प्रस्तावित एडीजे कोर्ट , एसीजेएम कोर्ट, सिविल जज कोर्ट खोले जाने की मांग भी रखी। वादकारी हित में दुद्धी से सटे हाथीनाला थाना क्षेत्रों के आठ गांवों का क्षेत्राधिकार दुद्धी न्यायालय के अंतर्गत करने,कोर्ट परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत करने व सीसीटीवी लगवाने, कोर्ट कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने,कोर्ट में मेज कुर्सी समेत जरूरी संसाधनों की पूर्ति करने समेत अन्य मांग प्रमुख रहे। जिला जज ने मांगों का शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीजेएम सोनभद्र आलोक कुमार यादव समेत दुद्धी व सिविल बार के कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।




