दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा 

दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा 

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी- स्थानीय ब्लॉक सभागार में वृहस्पतिवार कप निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण एलिमको को द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित सहायक उपकरण वितरित किया गया। चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि सरकार और संबंधित संस्थाओं का उद्देश्य दिव्यांग जनों को सशक्त बनना है। ताकि वह समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें। ब्लाक प्रमुख़ प्रतिनिधि राजन चौधरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांग जनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाते हैं। मनोज सिंह बबलू ने कहा पात्र दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और अन्य समान ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इन उपकरणों को पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर साफ खुशी झलक उठी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रमाशंकर गोंड सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

news portal development company in india