पंचर बनानेवाले का पुत्र राजन का सहायक शाखा पदाधिकारी के पद पर चयन
उमेश कुमार रमना
रमना : ग्रामीण क्षेत्र सिलीदाग पंचायत के साइकिल पंचर दुकानदार विजय साह का प्रथम पुत्र राजन कुमार जेएसएससी सिजिएल परीक्षा में अंतिम रूप से चयन द्वितीय सूची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में हुआ है। उक्त पद पर राजन कि चयन से घर परिवार, परिचितो के साथ ही साथ गांव में भी चयन पर लोग ने बधाई दे रहे है।
राजन कुमार का प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही राज्यकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग 02 से हुआ था। इसके बाद उच्च शिक्षा मेदनीनगर से हुआ। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी पटना बिहार से किया। राजन ने प्रथम प्रयास झारखण्ड पुलिस में 2015 में किया जिसमे प्रारम्भिक, मुख्य एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पास किया। लेकिन अंतिम रूप से चयन नहीं हो सका लेकिन राजन ने हिम्मत नहीं हारा और लगातार परिश्रम करता रहा। वर्ष 2022में रेलवे एनटीपीसी परीक्षा दिया। जिसमें अंतिम रूप से चयन ग्रुप डी में हुआ जहां छः माह के करीब सेवा दिया। इसी क्रम में बिहार सचिवालय में ऑडिटर के पद पर चयन हुआ। जिसमे कार्यरत है।अब जेएसएससी सिजिएल परीक्षा के अंतिम परिणाम सूची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में हुआ है।
एस सम्बन्ध में राजन कुमार ने बताया कि लगातार परिश्रम एवं गुरुजनो के मार्गदर्शन से उक्त सफलता प्राप्त हुआ। इसके श्रेय माता पिता को जाता है। जिन्होंने खुद कष्ट सह कर हमारे शिक्षा के लिए हर जरूरत को पूरा किये।







