दुद्धी पुलिस ने वाहन में लादकर ले जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दुद्धी पुलिस ने वाहन में लादकर ले जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी पुलिस ने एक वाहन में लादकर ले जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 3 बजकर 19 मिनट पर प्रभारी निरीक्षक थाना दूधी धर्मेंद्र कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल भागीचंद, कांस्टेबल आकाश सरोज के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना से 100 मीटर पहले एक वाहन छोटा हाथी से तीन गाय को क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जा रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तीनों गायों को रस्सियों से अमुक्त कर वाहन जब्त किया गया। और स्थानीय थाना पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक अमरेश यादव पुत्र रामनारायण यादव, रावत यादव पुत्र गोपाल यादव, संतोष यादव पुत्र रामविलास यादव, मुनेश्वर यादव पुत्र हरिहर यादव सभी चारो निवासी हुनेकला थाना रंका जनपद गढ़वा झारखंड व विनोद यादव पुत्र रामलखन यादव निवासी करसो थाना चैनपुर पलामू शामिल है।

news portal development company in india