जायंट्स सहेली ने शनि मंदिर में किया खिचड़ी का वितरण

गढ़वा सवेरा

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा शनिवार को रंजना जायसवाल के अध्यक्षता में पूर्व फ़ेडरेशन पदाधिकारी  सीमा केशरी के सौजन्य से चौधराना बाज़ार गढ़वा स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के उपाध्यक्ष मनोज केशरी, जायन्ट्स गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, रितू जायसवाल, सुनीता केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि लोगो मे भक्ति भावना के साथ साथ सेवा भावना भी होना चाहिए जिसका उदाहरण है प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाना। जिसको श्रद्धा के साथ हर वर्ग के लोग ग्रहण करते हैं। इस कार्य के लिए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावे सहेली सदस्य वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी, विमला केशरी, वीणा केशरी आदि सदस्य उपस्थित थीं।

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!