अनपरा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में सात लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा।

अनपरा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में सात लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा।

झारखंड सवेरा यूपी 

अनपरा सोनभद्र : जनपद में अपराध और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद भर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना अनपरा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए अराजकता फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है ।

रोहित कुमार (19 वर्ष), पुत्र रामविलास, निवासी चुर्की, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली

विजेन्द्र कुमार (26 वर्ष), पुत्र कमला प्रसाद, निवासी रणहोर, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र

राजेन्द्र गुप्ता (52 वर्ष), पुत्र स्व. रामलखन, निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र

मुन्नी लाल गुप्ता (50 वर्ष), पुत्र स्व. रामलखन, निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र

संदीप गुप्ता (25 वर्ष), पुत्र बासदेव गुप्ता, निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र

शम्भू नाथ गुप्ता (28 वर्ष), पुत्र बासदेव गुप्ता, निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र

बासदेव गुप्ता (58 वर्ष), पुत्र स्व. रामलखन, निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक रमाकान्त पाल, हेड कांस्टेबल संजय राम, कांस्टेबल अजीत यादव तथा हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी

news portal development company in india