रेणुकूट में निषाद समाज के लोगों ने भव्य रूप से मनाया होली मिलन समारोह
झारखंड सवेरा यूपी
सोनभद्र : थाना पिपरी क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर के बगल में राहुल कॉम्प्लेक्स आयोजित हुआ।इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर किया कार्यक्रम में, रेणुकूट, पिपरी, और खाड़पाथर से चलकर आए सभी निषाद समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, और सभी ने एक दूसरे के साथ मिलकर होली मिलन का आनंद लिया निषाद कल्याण सभा रेणुकूट सोनभद्र ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसका उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और उनके बीच प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था।इस कार्यक्रम मे मुख्य तौर पर मुख्य अतिथि के रूप मे म्योरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चोपन से चलकर आए रोहित बिन्द पूर्व जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी और अनपरा से चलकर आए जगदीश साहनी पत्रकार,भोला निषाद होजरी सपा के नेता की गरिमामई उपस्थिति रही। जो रेणुकूट में निषाद कल्याण सभा के मंच पर आकर एक-एक कर अपनी बात रखते हुए अपने संबोधन से समाज के लोगों को एकजुट रहने का मूल मंत्र दिया और समझाया कि कैसे एक जुट होकर समाज और देश को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। अध्यक्ष राजकुमार साहनी ने कहा की अपने पिछड़े हुए समाज को आगे ले जाने में मै हर संभव प्रयास करता रहूँगा जिससे कि हमारा समाज जागृत हो सके। उपाध्यक्ष राजपति साहनी ने कहा कि हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है और उन्हें जागने की आवश्यकता है जिसके लिए हम प्रयासरत हैं । कोषाध्यक्ष शिव नरेश ने अपने संबोधन में कहा की रेणुकूट में संगठन को संगठित हुए अभी चार महीने हुए हैं हम धीरे-धीरे काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और जल्द ही हम रेनुकूट के सभी निषाद भाइयों को एक सूत्र में जोड़ने का काम पूरा कर लेंगे।इस कार्यक्रम में संगठन मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं मंगल चौधरी, राजमनी चौधरी, सचिव रवि साहनी, महासचिव अजीत चौधरी, अनिल अनिल बिन्द, राजेश बम जी, टिंकू चौधरी, कैलाश निषाद,जवाहिर प्रसाद, दशरथ कश्यप, सूरज देव चौधरी, वीरेंद्र नाथ चौधरी, दीपक बिन्द,डॉक्टर सुरेंद्र साहनी, गजधर चौधरी, ग्राम प्रधान मकराअ,तमाम पदाधिकारी सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।







