ईद व नवरात्र को लेकर दोनों समुदायों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

ईद व नवरात्र को लेकर दोनों समुदायों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी : स्थानीय महिला थाना परिसर में अलविदा व ईद व नवरात्र रामनवमी को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक सम्पन्न की गई।जिसमे आगामी होने वाली त्योहार सबसे पहले अलविदा व ईद की नमाज़ को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से एडो0 सैफुल्ला सिद्दीकी ने जानकारीयां दी की इस्लाम धर्म में कोई भी त्योहार चाँद देखकर सम्पन्न की जाती हैं।दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा त्योहार के दिन मेन सड़क पर बड़ी छोटी गाड़ियों का आवागमन पर कुछ घण्टो के लिए कंट्रोल की जाएगी और पुलिस की जिमेदारिया रहेगी की त्योहार को सम्पन्न कराई जाए।जेबीएस के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने आगामी नवरात्र की एकम की जुलूस 19 मार्च को निकलना हैं,जुलूस को लेकर रुट लाइन के बारे में बताया।दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने त्योहार में आप बीती घटनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक से लोगों को जानकारियां दी तब जाकर उपस्थित लोग सन्तुष्ट हुए।वही पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने दोनों समुदायों को त्योहार के प्रति बैठक में उपस्थित लोगों को मुबारकबाद व बधाइयां दी साथ ही लोगों को भरोषा दिया कि आगामी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा की पर्याप्त मात्रा में पुलिस व पीएसी की जवान मुस्तैद रहेगी जगह जगह सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी खलफसद करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अलविदा व ईद की नमाज नही अदा की जाएगी।सुरक्षा के मद्देनजर एसआई श्याम जी सिंह यादव,सर्वेश सिंह दिवान सहित पुलिस के जवान उपस्थित रहें।दुद्धी नगर के प्रथम नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अपने वक्तव्यों में कहा त्योहार के समय साफ सफाई को लेकर चुस्त एवं दुरुस्त रहेगी।बैठक में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,रविन्द्र जायसवाल,सुरेंद्र अग्रहरि भाजपा नेता,पंकज जायसवाल,एडो0सैफुल्लाह लाला बाबू,फत्तेह मोहम्मद खान,कलीमुल्ला खान,राजकुमार अग्रहरि,डॉ लवकुश प्रजापति, दीपक शाह,कमल कुमार कानू, तालिब अलि शाह,एडो0तबरेज आलम,सुरेंद्र जायसवाल, फकरुद्दीन प्रधान,आमेश सिंह सभासद,राकेश आजाद,शुभाष प्रधान,सलीम अंसारी,मोनू सिंह सभासद सहित दर्जनों की संख्या में दोनों समुदायों के लोग मौके पर उपस्थित रहें।

news portal development company in india