झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड सवेरा यूपी 

कोन/सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 14 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोन थाना क्षेत्र के झरिया नाला के पास से पुलिस ने 10 गोवंश के साथ तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि तस्कर चोपन व घोरावल थाना क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार वध के लिए ले जा रहे थे।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और 10 गोवंश को बरामद कर लिया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन में मुकदमा संख्या 39/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद रविवार 15 मार्च 2026 को आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं।जितेंद्र यादव पुत्र स्व. शोभनाथ, निवासी ग्राम करई थाना कोन जनपद सोनभद्र ,सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम कुम्हरवार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र , हरिदास उरांव पुत्र स्व. विश्वनाथ, निवासी ग्राम मिटिहिनियां, थाना कोन, जनपद सोनभद्र,

गिरफ्तारी टीम – प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह थाना कोन,उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया ,उपनिरीक्षक मुरली यादव चौकी प्रभारी रानीडीह,हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

news portal development company in india