ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक

ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक

झारखंड सवेरा रमना

रमना थाना परिसर में ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बिडिओ सह अंचल अधिकारी विकास कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई। सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएंगे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और नमाज आयोजित की जाएगी।ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक
रमना थाना परिसर में ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभार प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने संचालित की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विकास कुमार पांडे, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद की उपस्थिति में शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद, सरहुल व रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि संभावित 20 एवं 21 मार्च को रमना माड़वानिया , बहियार, और बुलका की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद 20. 21 मार्च को सरहुल, 26 मार्च को रामनवमी, 27 मार्च को रमना में पारंपरिक मार्ग पर सरकारी गाइड लाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा।रामनवमी जुलूस अपराह्न 04 बजे निकलेगा। विभिन्न पारंपरिक मार्गों से होते हुए रात आठ बजे समापन होगा।रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने और विवादास्पद गाने बजाने पर सख्त मनाही है। रामनवमी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भगत सिंह चौक-चौराहों के साथ-साथ जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस की नजर असामाजिक तत्वों के साथ-साथ रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान रहेगी। इंस्पेक्टर ने कहा कि सौहार्दपूण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए रमना का अच्छा इतिहास रहा है। इस वातावरण को बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।रमना थाना प्रभार प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ईद व रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सभी धार्मिक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग व समय पर ही निकाला जाए। किसी प्रकार की कोई बात होगी, तो अविलंब पुलिस बताये। बैठक में उपस्थित लोग थाना मुंशी अशोक चौधरी, सिलीदाग मुखिया अनीता देवी, रमना मुखिया पति बीरांचीपासवान, मंसूर अंसारी, ताहिर अंसारी, भागोडीह मुखिया शैलेंद्र कुमार सिंह, आदि शामिल थे।

news portal development company in india