राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा 

राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा 

झारखंड सवेरा यूपी 

बभनी :  शुक्रवार को तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने बभनी क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी किया। छापेमारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया वहीं बभनी चौना रोड पर डंप बालू को सीज करते हुए ग्राम प्रधान को अभिरक्षा में दिया।क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व की टीम अवैध बालू की ढुलान करने वाले ट्रैक्टरों का धरपकड़ करना शुरू कर दिया। तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि झोझवा पहाड़ी के समीप बालू लोडकर बभनी की तरफ आ रहा था कि राजस्व की टीम ने पकड़ लिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि चौना बभनी सड़क पर अवैध रूप से डंप किये गये बालू को भी सीज कर ग्राम प्रधान को अभिरक्षा में दे दिया गया।इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार दुद्धी ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए खनन विभाग को भी पत्र दे दिया गया है।श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा।अगर कोई भी अवैध रूप से पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।

news portal development company in india