विशुनपुरा में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

विशुनपुरा में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

झारखंड सवेरा, विशुनपुरा
थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की वैठक अंचल अधिकारी खगेश कुमार की अध्यक्षता में की गई. जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की गई.
इस मौके पर अंचलाधिकारी (सीओ) खगेस कुमार ने कहा कि होली पवित्रता, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन कड़ी निगरानी रखेगा. समाज को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण में त्योहार मनाने की आवश्यकता है.वही पीएसआई रंजीत कुमार ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी भेदभाव मिटाने का पर्व है. सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाएं. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.वही जिला धर्माचार्य श्याम बाबा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है. लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. ऐसे तत्वों पर प्रशासन को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से विशुनपुरा क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं और कई मामलों में अपराधी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी वैमनस्य और भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं.
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.
इस मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि पुलस्त्य शुक्ला, व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, एएसआई मिनातुल्लाह खान, नवल किशोर गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा, झामुमो नेता संजय गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, प्रवीण यादव, बलराम पासवान, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

news portal development company in india