विशुनपुरा में राजा स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी शोरूम का उद्घाटन
आशुतोष विशुनपुरा
प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण बैंक के पास राजा स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी शोरूम का भव्य उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया.इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने कहा कि विशुनपुरा क्षेत्र में पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी खुली है. जो स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि अब लोगों को कम कीमत में आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहन उपलब्ध हो सकेंगे. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन आज की जरूरत बन चुके हैं. इससे न केवल लोगों के खर्च में कमी आएगी, बल्कि प्रदूषण पर भी नियंत्रण लगेगा.उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब आधुनिक तकनीक के वाहन आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी,
स्थानीय स्तर पर शोरूम
शोरूम के प्रोपराइटर प्रमोद यादव ने बताया कि यहां विभिन्न मॉडल की स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध है. जो आकर्षक डिजाइन, बेहतर बैटरी बैकअप और किफायती कीमत के साथ ग्राहकों के लिए पेश की गई है. ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान किस्तों पर वाहन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इलेक्ट्रिक वाहनों का लाभ उठाएं.इस मौके पर कृष्णा विश्वकर्मा, मुवनेश्वर राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.







