बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी का वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी का वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी, सोनभद्र : स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 500 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम, अमित ने द्वितीय तथा रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग के गोला प्रक्षेप प्रतियोगिता में आशीष, समशाद और प्रियांशु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की गोला प्रक्षेप प्रतियोगिता में आकृति ने प्रथम, प्रकृति ने द्वितीय तथा दिव्यांका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में खुशी, आकृति तथा संध्या ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त रस्सा-कस्सी, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा तथा नव निर्वाचित सचिव दिनेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों को जीवन में अनुशासन एवं सफलता का आधार बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मिथलेश गौतम, डॉ. विवेकानंद, डॉ. सचिन, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. राकेश कन्नौजिया, डॉ. दिनेश चंद, डॉ. गीता सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

news portal development company in india