अनपरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध गांजा संग किया गिरफ्तार
झारखंड सवेरा यूपी
सोनभद्र थाना अनपरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।उक्त अभियान के अंतर्गत थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.02.2026 को मु0अ0सं0- 12/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त जगरनाथ पुत्र जगेश्वर, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 1.174 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
जगरनाथ पुत्र जगेश्वर, निवासी – वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरागिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा,उ0नि0 मयाशंकर सिंह, थाना अनपरा,का0 अजीत यादव, थाना अनपरा,







