दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में कुलभूषण पाण्डेय अध्यक्ष, दिनेश कुमार सचिव निर्वाचित
उपेंद्र तिवारी, सोनभद्र
दुद्धी, सोनभद्र : दुद्धी बार एसोसिएशन के चुनाव कड़े मुकाबले के बीच संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारी प्रेम चंद जायसवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुलभूषण पाण्डेय को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामपाल जौहरी को 84 मत मिले। इस प्रकार कुलभूषण पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया।
वहीं सचिव पद के लिए दिनेश कुमार को 88 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। चुनाव में कुल 171 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। इसके बाद उनका जुलूस कोर्ट परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्य बाजार तक निकाला गया। इस दौरान समर्थकों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय, छोटे लाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, विष्णु सिंह, प्रेम चंद यादव, उपेन्द्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। विजयी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।







