ईटा मंडी के कारण फिर हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

ईटा मंडी के कारण फिर हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

झारखंड सवेरा यूपी 

विण्ढमगंज, सोनभद्र:  विण्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे एनएच-39 (राष्ट्रीय रीवा-रांची राजमार्ग) पर स्थित मस्जिद के पास सोमवार 16 फरवरी को लगभग 12:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ईटा मंडी के पास ट्रैक्टर, बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अशोक चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो झारखंड के घघरी के निवासी बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के तेज गति से जा रहा था। उसी दौरान बाइक और एक टेंपो के साथ उसकी टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार अशोक चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत पास के उज्जवल क्लीनिक में भर्ती कराया गया।उज्जवल क्लीनिक के डॉक्टर श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार कर घायल की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए विण्ढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। डॉक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चल रही ईटा मंडी के कारण यहां लगातार भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ईंट लदे बड़े वाहनों से उड़ने वाली धूल, ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित परिवहन के कारण यहां दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ईटा मंडी को इस भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।क्षेत्रीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था

news portal development company in india