मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर शैक्षिक रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रह

मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर शैक्षिक रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड सवेरा 
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को गढ़वा में शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 32 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर झामुम नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन को हर वर्ष सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जोड़कर मनाया जाता है। कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाता है कि वे समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। नेताओं ने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है, ऐसे में इस तरह के शिविर लोगों में जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर के लिए लाभदायक होता है। युवाओं से अपील की गई कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दें।
इन्होंने किया रक्तदान
मयंक द्विवेदी, अंकित पांडेय, लल्लू मेहता, इमरान अंसारी, संजय कुमार, रेखा चौबे, आयुष झा, विकाश चंद्रवंशी, शशि कुमार जायसवाल, फारूक मंसूरी, मिनहाज आलम, चंदन जयसवाल, कंचन साहू, शुभम कुमार गुप्ता, ऋत्विक सिंह, शुभम कुमार, विवेक सिंह, मोहन राम, शिबू ख़ान, रवि प्रसाद, सूर्योदय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार यादव, हरिओम यादव, बिकी रोशन, विकाश वर्मा, संजय शर्मा, केदारनाथ, आर्यन सिंह, सूरज तिवारी, सुभेन्द्र कुमार एवं धीरज दुबे।
मौके पर ये थे उपस्थित
जिला अध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, संजय सिंह छोटू, मिथिलेश झा, फरीद खान, अंजलि गुप्ता, आराधना सिंह, रेखा पाठक, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज तिवारी, गुड्डू सिंह, वंदना जैसवाल, अरविंद यादव, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, शादाब ख़ान, निशांत चतुर्वेदी, दिलीप गुप्ता, आनंद पांडेय, सनी चंद्रवंशी, सुमित पाल, अभिषेक दूबे, अजय ठाकुर, इमरान अख्तर, गुंजन दुबे, आलम ख़ान, नीलू ख़ान, अरमान सिद्दकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सेवा और जागरूकता की भावना मजबूत हो।

news portal development company in india