संदिग्ध परिस्थितियों में सुरक्षा गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया 12 घंटे की ड्यूटी का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में सुरक्षा गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया 12 घंटे की ड्यूटी का आरोप

झारखंड सवेरा यूपी 

अनपरा सोनभद्र।ओड़ी–सिंगरौली मुख्य मार्ग स्थित भारत बजाज (ममता मोटर्स) परिसर में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से तैनात 52 वर्षीय सुरक्षा कर्मी बाबन सुभा भारती, पुत्र स्व. रामलोचन, निवासी डिबुलगंज, का शव ममता मोटर्स के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित कंटेनर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया।मौके पर मौजूद दूसरे सुरक्षा कर्मी ने बताया कि बाबन सुभा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर आराम करने के लिए कंटेनर में बने चालक कक्ष में जाकर लेटने की बात कही थी। सुबह करीब 7 बजे जब वह नहीं उठा तो उसे जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक से लगातार 12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही थी, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान था। परिजनों ने निजी सुरक्षा एजेंसी को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।काफी देर तक चले हंगामे के बाद , जिसके बाद परिजन शांत हुए।थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

news portal development company in india