बीआरसी, दुद्धी में आयोजित हुआ हमारा आंगन,हमारे बच्चे कार्यक्रम, शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बीआरसी, दुद्धी में आयोजित हुआ हमारा आंगन,हमारे बच्चे कार्यक्रम, शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

झारखंड सवेरा यूपी 

12 फरवरी को बीआरसी,दुद्धी में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन हुआ।उक्त कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच शैक्षिक समन्वय स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता(जिलाध्यक्ष, भाजपा सोनभद्र),विशिष्ट अतिथिगण कमलेश मोहन (नगर पंचायत अध्यक्ष,दुद्धी),रामविलास चौरसिया(बीडीओ दुद्धी),प्रेमशंकर राम (बीईओ,दुद्धी) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम शुरुआत की घोषणा की।कंपोजिट विद्यालय दुद्धी,कन्या उ प्रा वि दुद्धी और अन्य कई न्यायपंचायतों से आए परिषदीय बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चो के भविष्य की धुरी है।अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।विशिष्ट अतिथिगण रामेश्वर राय,दिलीप पाण्डेय, जितेन्द्र चन्द्रवंशी नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्राण्ड एंबेसडर, दीपक शाह,अमरनाथ जायसवाल,मनोज सिंह बबलू,जगदीश्वर जायसवाल,जितेन्द्र अग्रहरि पत्रकार,राजन चौधरी(पूर्व जिला जज),भोलानाथ अग्रहरि(मंडलीय मंत्री, उ प्र प्रा शि संघ),अवधेश कन्नौजिया,शैलेश मोहन आदि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए बालवाटिका और प्राथमिक शिक्षा में समन्वय स्थापित करने पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एआरपी श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव,रामसूरत, शिक्षक छविलाल,मुसईराम, ओमप्रकाश, मनोज जायसवाल,रामरक्षा,रेनू कन्नौजिया,अमिता तिवारी,लोकपति वर्मा,योगेश वर्मा,राजेश झा,लल्लूराम,मो यूसुफ,राजकमल,बिहारी लाल,मो इलियास,प्रमोद,राजेश,आशीष, आराधना आदि उपस्थित थे।संचालन जितेन्द्र चौबे और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।

news portal development company in india