रमना में दवा की ओवरडोज से महिला कि मौत, झोला छाप चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

रमना में दवा की ओवरडोज से महिला कि मौत, झोला छाप चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

उमेश कुमार, रमना 

रमना, बहियार खुर्द पंचायत के सीरियाटोंगर गांव में गत माह 30 जनवरी को झोला छाप चिकित्सक साबीर अंसारी के द्वारा मानकुरी कुंवर को गलत ईलाज करने के कारण मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद मृतक के बहु सविता देवी, चिंता देवी, दुर्गावती देवी, किरण देवी एवं पुत्र कृष्णा भूईया, रामशंकर भूईया, बबन कुमार, भतीजा राकेश राम ने अनुमण्डलीय चिकिसा उपाधिक्षक को लिखित आवेदन दिये।
जिसके आलोक में अनुमण्डलीय चिकित्सा उपाधिक्षक सुचित्रा कुमारी ने रमना थाना में लिखित आवेदन दी जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है। ज्ञात हो कि उक्त तिथि को शाम चार बजे मानकुरी कुंवर के घर आकर ताकत का दो इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद ही मानकुरी कुंवर के स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों ने साबीर अंसारी के सीरिया टोंगर मोड पर क्लिनिक पर जाकर गंभीर स्थिति के बारे में बताया लेकिन वह देखने भी नहीं आया इसके बाद परिजनों के द्वारा अनुमण्डलीय अस्पताल वंशीधर नगर ले गये जहां चिकित्स्कों ने मानकुरी कुंवर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सुचना रमना थाना को दिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जाँच किया जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कारवाई कि जाएगी।

news portal development company in india