टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी फाइनल में दुद्धी की शानदार जीत, भभुआ को 3 विकेट से हराया
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी : टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिनांक 23 जनवरी 2026 को भभुआ एवं दुद्धी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भभुआ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। भभुआ की ओर से प्रशांत ने 35 रन, राजन ने 29 रन, अंकुश ने 27 रन तथा रोहित ने 27 रनों का योगदान दिया। दुद्धी की ओर से गेंदबाजी में अमित ने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट, शुभम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट तथा दीपक ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दुद्धी की ओर से रूपेश ने 38 रन, सुरेश ने 38 रन, आकाश ने 26 रन तथा सोनू ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भभुआ की ओर से गेंदबाजी में विकास ने 3 विकेट, शिवम ने 2 विकेट तथा विनोद ने 1 विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार दुद्धी की टीम ने भभुआ की टीम को 3 विकेट से पराजित कर फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रूपेश को दिया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एवं आयोजकों द्वारा किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सुमित यादव एवं सतीश ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजीत पांडे द्वारा की गई।मैच के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।







