पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, वाहन जब्त
उपेंद्र तिवारी, सोनभद्र
दुद्धी, सोनभद्र : थाना दुद्धी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहड़ामाड़ू–दुद्धी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक कार के माध्यम से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर दुद्धी पुलिस ने गुमा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कार से बड़ी खेप में शराब बरामद की गई।
बरामदगी का विवरण:
रम की 41 बोतल (प्रत्येक 750 मिलीलीटर), कुल मात्रा 30.75 लीटर
व्हिस्की की 80 शीशी (प्रत्येक 180 मिलीलीटर), कुल मात्रा 14.04 लीटर
बीयर के 60 कैन (प्रत्येक 500 मिलीलीटर)
बीयर के 30 कैन (प्रत्येक 500 मिलीलीटर)
इस प्रकार कुल मिलाकर 45 लीटर से अधिक शराब एवं बीयर बरामद की गई। बरामद बोतलों पर “केवल मध्य प्रदेश में बिक्री हेतु” अंकित पाया गया, जिससे अवैध अंतरराज्यीय परिवहन की पुष्टि होती है।
कानूनी कार्रवाई:
बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-17/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा कायम कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
अभियुक्तों का विवरण:
वाहन स्वामी: अब्दुल कय्यूम अंसारी, पुत्र अब्दुल हमीद अंसारी, निवासी खलीलपुरा, फुलवारी शरीफ रोड, पटना।
वाहन चालक: नाम-पता अज्ञात, जो मौके से फरार हो गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंवर सिंह, उपनिरीक्षक हरीकेश राम (प्रभारी चौकी कुसहा), हेड कांस्टेबल भगवंत एवं कांस्टेबल आकाश सरोज।
पुलिस के अनुसार फरार चालक की तलाश जारी है तथा अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दुद्धी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।रहेगा।







