श्रद्धांजलि से सेवा तक: स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में 600 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

श्रद्धांजलि से सेवा तक: स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में 600 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी (सोनभद्र) : आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को ग्राम बघांडू स्थित लल्लन प्रसाद शिक्षण संस्थान के प्रांगण में एक भावनात्मक और जनसेवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुद्धी के पूर्व विधायक माननीय स्व. विजय सिंह गोंड को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा से की गई। इसके पश्चात उनके पुण्य स्मरण में गरीबों, असहायों, विकलांगों एवं बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया।इस कंबल वितरण समारोह का संयोजन एवं आयोजन जिला पंचायत सदस्य बघांडू जुबेर आलम के नेतृत्व में किया गया। स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति को जनसेवा से जोड़ते हुए कुल 600 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के इस मौसम में सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और मुस्कान देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान बघांडू अब्दुल्ला अंसारी, हरिहर यादव, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरी, सलीम भाई, जाकिर अंसारी, अमृतलाल गोंड, बिहारी लाल भुइयां, रामगोविन्द (बीडीसी), बरफी लाल पनिका, मुश्ताक उर्फ बुटानी, गुलाब सिंह, दसई विश्वकर्मा, राजू भुइंया, संतोष धरिकार, रामधनी धरिकारी, फूलवंती देवी, दुर्गावती देवी, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण जनप्रतिनिधि व जनता जनार्दन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. विजय सिंह गोंड का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए इस प्रकार के सेवा कार्य ही सच्ची श्रद्धांजलि हैं। आयोजक जुबेर आलम ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए यह आयोजन न केवल सहायता का माध्यम बना, बल्कि स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति को भी जन-जन के हृदय में जीवंत कर गया।

news portal development company in india