आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों पर छापेमारी,दो को सील, अन्य को नोटिस चश्पा

आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों पर छापेमारी,दो को सील, अन्य को नोटिस चश्पा

झारखंड सवेरा यूपी 

बभनी, सोनभद्र :  सोमवार को एक बार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बभनी पहुंच कर क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध अस्पतालों, क्लिनिकों तथा पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी किया।बंद क्लिनिकों पर कारण बताओ नोटिस चस्पा करते हुए सील भी किया।

सोमवार को सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने अपने टीम के साथ बभनी पहुंचे और क्षेत्र में संचालित हो रहे नीजी अस्पतालों, क्लिनिकों तथा पैथोलॉजी सेंटरों छापेमारी किये। स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की भनक लगते ही सभी क्लिनिक संचालकों ने पहले ही क्लिनिक बंद करके फरार हो गए।जब सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद पहुंचे तो क्लिनिक बंद होने की दशा में कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिया और नीरज होम्यो हाल,मार्डन पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिए।कारण बताओ नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसके साथ ही बाल चिकित्सालय पहुंचे और वहां भी नोटिस चस्पा किए। यहां के बाद बभनी बाजार पहुंच कर संजीवनी हास्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर पहुंच कर सील किया। इसके बाद चौना रोड पहुंच कर आशीर्वाद क्लिनिक सील कर दिया तथा न्यू होम्योपैथी चिकित्सालय भी पहुंचे और उसे भी सील की कार्रवाई किए। स्वास्थ्य विभाग के टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। सभी लोग अपनी अपनी क्लिनिकों को बंद कर भाग गए।सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने कहा कि संजीवनी हास्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर के संचालक के खिलाफ थाने में एफआईआर के लिए तहरीर दे दी गई है।

news portal development company in india