छत्तीसगढ़ से हरियाणा ले जाया जा रहा था बोटा , रन टोला में धराया
झारखंड सवेरा यूपी
लिलासी सोनभद्र : वन प्रभाग रेणुकूट के मुर्धवा बिजपुर मार्ग के रनटोला रेलवे गेट से पहले मुडॉन पर वन विभाग की परिवर्तन दल ने कथित रूप से छत्तीसगढ़ से कत्था का दो टन बोटा लेकर जा रहे ट्रक को रविवार की रात लगभग तीन बजे पकड़ लिया ,। लेकिन चालक और तस्कर जंगल और अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए।टीम ने ट्रक को पिपरी रेंज ले जाकर सीज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। प्रवर्तन टीम प्रभारी और पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम यूपी छत्तीसगढ़ सीमा से ही ट्रक का पीछा कर रही थी।और म्योरपुर रेंज के रन टोला मुख्य मार्ग पर पकड़ लिया गया।परिवर्तन टीम का यह दो महीने में दूसरी सफलता है इससे पहले जरहा रेंज से बीना परमिट के कत्था का बोटा ले जाते पकड़ा था।पिपरी रेंजर ने बताया कि ट्रक को सीज किया गया है और बोटो की गिनती कराई जा रही है।







