विशुनपुरा में प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला, विशुनपुरा ने पुतुर को 55 रन से हराया

विशुनपुरा में प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला, विशुनपुरा ने पुतुर को 55 रन से हराया

आशुतोष, विशुनपुरा

गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला विशुनपुरा और पुतुर की टीमों के बीच खेला गया. मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बल्लेबाजी कर किया.टॉस जीतकर पुतुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी विशुनपुरा की टीम ने 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुतुर की पूरी टीम 15वें ओवर में मात्र 96 रन पर ऑलआउट हो गई. इस प्रकार विशुनपुरा की टीम ने यह मुकाबला 55 रन से अपने नाम कर लिया.मैच के बाद मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. उन्होंने गांधी क्रिकेट क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.इस अवसर पर संजय गुप्ता, शिवकुमार ठाकुर, संजय चन्द्रवंशी, भरदुल चन्द्रवंशी, संयोजक बलराम पासवान, प्रशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, खेल प्रभारी ललन गुप्ता, क्लब अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

news portal development company in india