प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरहे ने रमना को नौ विकेट से किया पराजित

 

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरहे ने रमना को नौ विकेट से किया पराजित

आशुतोष, विशुनपुरा 

विशुनपुरा : गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला रमना बनाम पुरहे टीम के बीच खेला गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी मनोज रवि ने बल्लेबाजी कर किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने का संदेश दिया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरहे की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमना की टीम 14वें ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 87 रन ही बना सकी, इस तरह पुरहे की टीम ने यह मुकाबला 23 रन से अपने नाम कर लिया.मैच के बाद मुख्य अतिथि मनोज रवि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों का महत्व है. हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं.इस मौके पर गोपाल राम, बौद्ध राम, आयोजन संयोजक बलराम पासवान, प्रशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, खेल प्रभारी ललन गुप्ता, क्लब अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित थे.

news portal development company in india