हत्या की आशंका वाली नवविवाहिता राजस्थान से जिंदा बरामद, परिजनों के सुपुर्द
झारखंड सवेरा यूपी
पिपरी/सोनभद्र। पिपरी निवासी मो फिरदौस पुत्र मो अजीमुद्दीन अंसारी की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से सगुफ्ता परवीन से 8 अक्टूबर 2025 को तुर्रा पिपरी में समपन्न हुई थी। शादी के दो महीने भी नहीं बीते थे कि अविवाहिता पहले से ही अपने इंस्टाग्राम प्रेमी मोइन इकबाल शेख के साथ 6 दिसंबर की रात अपने ससुराल में बिना किसी को बताए भाग गई और नवविवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में जिस नवविवाहिता की हत्या की आशंका और दहेज की मांग बताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी, उसे पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से जिंदा बरामद कर लिया है। राजस्थान न्यायालय में प्रस्तुति के बाद युवती को पलामू लाया गया, जहां उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली युवती की शादी 8 अक्टूबर को पलामू के मोहम्मदगंज निवासी युवक से हुई थी। 7 दिसंबर को युवती के ससुर ने स्थानीय थाने में बहू के लापता होने की सूचना दी थी। वहीं, युवती के पिता ने दहेज उत्पीड़न और हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पिता का आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की, जिसमें युवती के राजस्थान के अजमेर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि युवती अजमेर में अपने एक दोस्त के पास रह रही थी। उक्त युवक से उसकी दोस्ती शादी से पहले से थी। युवती के परिजनों द्वारा हत्या व अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की तकनीकी जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और युवती को मुक्त कराया गया।
पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।







