दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी/सोनभद्र

थाना दुद्धी पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी घिवढ़ी थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र सहित कुल 04 अभियुक्त नामजद थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशों तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 05.01.2026 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव, निवासी घिवढ़ी, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र है।

आपराधिक इतिहास

मुअ0सं0-81/25, धारा 3/5(a)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उनि कुंवर सिंह, थाना दुद्धी

हेका महताब अहमद, थाना दुद्धी

हेका सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी

हेका मो. खालिद खां, थाना दुद्धी

पुलिस द्वारा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है

news portal development company in india