डिस्को बार से सड़क तक मौत का तांडव : युवक को पहले पीटा, फिर गाड़ी से कुचला

डिस्को बार से सड़क तक मौत का तांडव : युवक को पहले पीटा, फिर गाड़ी से कुचला

झारखंड सवेरा 

रांची के लालपुर चौक में गढ़वा के अंकित कुमार सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग

गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के हरिगांवा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक अंकित कुमार सिंह की मौत का मामला अब हत्या के गंभीर आरोपों के साथ सामने आया है। मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह ( पिता सन्मत सिंह, ग्राम पाल्हेकला, थाना पाटन, जिला पलामू ने सोमवार को गढ़वा थाना में दिए आवेदन में पूरी घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, सत्यप्रकाश सिंह 4 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे अपने भगिना अंकित कुमार सिंह तथा उसके दोस्तों अर्णव उर्फ सेजल और आकाश कुमार के साथ रांची के लालपुर चौक के पास स्थित मून डिस्को बार में खाना खाने गए थे। उसी दौरान वहां मौजूद एक दूसरे ग्रुप से विवाद हो गया। आरोप है कि बाहर निकलते समय उस ग्रुप के एक व्यक्ति ने अंकित की ओर इशारा करते हुए मां-बहन की गाली दी, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। दूसरे ग्रुप के लोगों ने अंकित के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान सड़क के उस पार खड़ी सफेद रंग की कार (नंबर जेएच 01 जीडी 2216) को जान से मारने की नीयत से अंकित पर चढ़ा दिया गया। घटना में आकाश कुमार भी गिर पड़ा, जबकि सत्यप्रकाश सिंह के दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद उसी कार से दोबारा अंकित को कुचल दिया गया और आरोपित मौके से फरार हो गए।घटना के बाद अंकित को तत्काल सदर अस्पताल रांची ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर किया गया। चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन संतुष्ट नहीं हुए तो उसे हेल्थ प्वाइंट हास्पिटल भी ले जाया गया, जहां भी उसकी मौत की पुष्टि की गई। आवेदन में मृतक के दोस्त अर्णव उर्फ सेजल द्वारा आरोपियों की पहचान किए जाने का उल्लेख है। नामजद आरोपियों में रमनदीप सिंह (पिता- राजमनी सिंह, लेस्लीगंज, पलामू), रौशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान सहित अन्य 04–05 अज्ञात युवक शामिल बताए गए हैं, जिन्हें चेहरा देखकर पहचानने का दावा किया गया है। साथ ही आरोपितों के भय से उसके शव को लेकर गढ़वा आने की बात कही गई है।इधर, आज गढ़वा सदर अस्पताल में अंकित कुमार सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, गढ़वा के थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लालपुर, रांची थाना को भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्रभाष मिश्रा

news portal development company in india