ओबरा ने दानापुर को 5 विकेट से हराया, राहुल बने मैन ऑफ द मैच
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी : टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में 31 दिसंबर 2025 को खेले गए मुकाबले में ओबरा ने दानापुर को 5 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर दानापुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर की टीम निर्धारित 17 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दानापुर की ओर से पंकज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अमित ने 20 रन (1 छक्का, 1 चौका), आशिष ने 17 रन (1 छक्का, 2 चौके) तथा स्पर्श ने 15 रन (1 छक्का) का योगदान दिया।ओबरा की ओर से गेंदबाजी में मितेश ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट, सूरज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, दीपक ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और सुभाष ने 2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम ने 13.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बना लिए। ओबरा की जीत में राहुल ने शानदार 60 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। दीपक ने 24 रन (1 छक्का, 3 चौके), सूरज ने 19 रन और मितेश ने 14 रन (2 छक्के) का योगदान दिया।दानापुर की ओर से गेंदबाजी में अमित ने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट, दीपक ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट तथा अमित ने 1 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार ओबरा की टीम ने दानापुर को 5 विकेट से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन के लिए ओबरा के राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।अंत में आयोजकों ने बताया कि अगला मुकाबला 02 जनवरी 2026 को नवांशपाली और बीएमएन टी बीरधन के बीच खेला जाएगा।







