29 दिसंबर से 8 जनवरी तक होगा श्री रासलीला का भव्य मंचन
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी में मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री रासलीला मंचन का भव्य आयोजन आगामी 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार हलवाई ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री रासलीला का मंचन श्री दाऊ दयाल उपाध्याय जी (वृन्दावन) के सानिध्य में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़ने का एक पावन अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य वैष्णव मणि स्वामी नारायणाचार्य का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजकों के अनुसार, रासलीला के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का सृजन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री रासलीला मंचन में सहभागिता करने की अपील की है।







