चोरी छिपे नदियों से अबैध बालू खनन शुरू महकमा बना अंजान 

चोरी छिपे नदियों से अबैध बालू खनन शुरू महकमा बना अंजान 

झारखंड सवेरा यूपी 

बीजपुर(सोनभद्र)जरहा वनरेंज के विभिन्न नदियों से अबैध बालू खनन और परिवहन चोरी छिपे जोर पकड़ने लगा है।बताया जाता है कि रेंजर की नज़रों से बच कर इलाकाई वन दरोगा खनन के खेल में माफियाओं को संरक्षण देकर खनन को अंजाम देने में लगे हुए हैं।क्षेत्र के बिच्छी नदी,जरहा के अंजीर नदी नीमडॉड राजो ठुरुक्की बघाडू खम्हरिया महरिकला सहित दर्जनों गाँवों के पास नदी के घाटों और रिहंद जलाशय से बालू खनन कर जंगलों में स्टॉक करने तथा जरूरतमंद लोगों तक गाँव गाँव बेच कर जंगल पहाड़ नदी नाला को कुरूप बनाने पर आमादा हैं।जानकारी के लिए बीट के वन दरोगाओं से फोन पर सम्पर्क कर जब जानकारी ली गयी तो अनविज्ञाता प्रकट करते हुए चुप्पी साध लिया गया।सूत्रों के अनुसार दो दर्जन टैक्टर और इतना ही टीपर लेकर रात होते ही खनन माफिया मजदूरों के साथ नदियों में उतरते है और पूरी रात बालू खनन परिवहन का खेल चलाया जा रहा है।इस बाबत डीएफओ रेणुकोट कमल कुमार से सम्पर्क कर पक्ष जानकारी चाही गयी लेकिन उन्हों ने फोन रिसीव नही किया।

news portal development company in india