बिशुनपुरा में भाजपा को मिला नया मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिशुनपुरा में भाजपा को मिला नया मंडल अध्यक्ष
कृष्णा विश्वकर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आशुतोष विशुनपुरा 
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिशुनपुरा प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्णा विश्वकर्मा को सौंपी है। पार्टी द्वारा उनके चयन की घोषणा होते ही पूरे बिशुनपुरा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने कृष्णा विश्वकर्मा को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कृष्णा विश्वकर्मा पर जो भरोसा और विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कृष्णा विश्वकर्मा का संगठनात्मक अनुभव भाजपा को प्रखंड स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

news portal development company in india