धान क्रय केंद्र शीघ्र खोलने की मांग, भाजपा नेताओं ने उपायुक्त से की मुलाकात

धान क्रय केंद्र शीघ्र खोलने की मांग, भाजपा नेताओं ने उपायुक्त से की मुलाकात

झारखंड सवेरा 

गढ़वा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मुलाकात कर जिले में एक सप्ताह के भीतर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की।
इस संबंध में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि गढ़वा जिला पिछड़ा होने के बावजूद किसानों ने सीमित सिंचाई संसाधनों के बीच इस वर्ष बेहतर धान उत्पादन किया है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक क्रय प्रक्रिया शुरू न किए जाने से किसान औने-पौने दाम पर बिचौलियों को धान बेचने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किसानों के हित में कई घोषणाएं करने वाली हेमंत सरकार न तो समय पर खाद-बीज उपलब्ध करा सकी और न ही धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कर पाई। श्री गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान का एमएसपी 2,369 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि राज्य सरकार का ₹100 अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय “सिर्फ फाइलों में ही सीमित” रह गया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार पिछले वर्ष खरीदे गए धान का पूरा भुगतान तक किसानों को नहीं कर पाई है।भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिले में धान खरीदारी शुरू नहीं होती है, तो किसान गोलबंद होकर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे और भाजपा लोकतांत्रिक आंदोलन छेड़ेगी।ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता मनोज गुप्ता, वरिष्ठ नेता पवन केसरी, और संदीप अग्रहरि उपस्थित रहे। ज्ञापन की एक प्रति जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि डीसी से मुलाकात सकारात्मक रही।

news portal development company in india