एनसीएल परियोजना से चोरी किया गया डीजल इंजन सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद

एनसीएल परियोजना से चोरी किया गया डीजल इंजन सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद

झारखंड सवेरा यूपी 

शक्तिनगर, सोनभद्र :  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी शक्तिनगर के पर्यवेक्षण में, थाना अध्यक्ष रामदरश राम एवं चौकी प्रभारी बीना के नेतृत्व में चोरी हुए कबाड़ एवं डीजल इंजन की महत्वपूर्ण बरामदगी की गई।थाना शक्तिनगर में पंजीकृत मु.अ.सं. 193/25, धारा 303(2) बीएनएस के मामले में एनसीएल परियोजना से चोरी किए गए कबाड़ और पुराने डीजल इंजन की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान अभियुक्त रामसजीवन, पुत्र स्व. देवसर, निवासी ककरी, थाना अनपरा, की निशानदेही पर पुलिस टीम ने ग्राम कोहरौल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाए गए इंजन और कबाड़ को बरामद कर लिया।यह चोरी किया गया सामान काफी समय से छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता, सतर्कता और कुशलता के साथ खोज निकाला।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

श्री रामदरश राम — थाना अध्यक्ष, शक्तिनगर

श्री वीणा — चौकी प्रभारी, बीना

हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव — थाना शक्तिनगर

कांस्टेबल अमृतलाल — थाना शक्तिनगर

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

news portal development company in india