संतुलन बिगड़ने से कुएं मे गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
झारखंड सवेरा यूपी
बभनी (सोनभद्र) बभनी थाना क्षेत्र के बभनी मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ कुएं पर बाइक की धुलाई कर रहे युवक कुएं के तरफ बाइक के झुकने पर बाइक को बचाने के चक्कर मे कुएं मे गिरने से मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक राजकुमार पुत्र आदित्य प्रसाद उम्र 18वर्ष निवासी चीकूटोला बभनी अपने घर के पास स्थित कुएं पर बाइक की धुलाई कर रहा था धुलते वक़्त बाइक अचानक कुएं की तरफ लुढ़कने लगा। तो राजकुमार ने बाइक को कुएं से बचाने के चक्कर मे कुएं मे जा गिरा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से राजकुमार को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बभनी ले गए जहाँ मौजूद डाक्टरो ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसकी सुचना अयोध्या प्रसाद ने बभनी मे लिखित रूप मे दी है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की मृतक के चाचा अयोध्या प्रसाद की लिखित सुचना के आधार पर बभनी पुलिस द्वारा पंचायत नामा करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।







