अवैध खनन परिवहन में संलिप्त हाइवा चढा पुलिस के हत्थे सीज
झारखंड सवेरा यूपी
बीजपुर(सोनभद्र)यूपी एमपी बार्डर क्षेत्र से एक हाइवा को अबैध खनन परिवहन करते पुलिस ने गुरुवार की रात पकड़ कर थाना परिसर में लाकर सीज कर दिया।हाइवा नम्बर एमपी 66 एच-1821 पर विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की सूचना सोनभद्र खनिज अधिकारी को देकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात में एमपी यूपी बार्डर क्षेत्र में भर्मण पर निकले थे कि इसी बीच एक हाइवा बोल्डर लेकर सिरसोती बैरियर के पास आते दिखाई दिया रोक कर बोल्डर से सम्बंधित कागजात की माँग की गयी तो हाइवा चालक ने असमर्थता ब्यक्त किया।इस पर बोल्डर सहित हाइवा को थाने लाकर विधिक कार्रवाई के बाद सीज करते हुए खनिज विभाग सोनभद्र को सूचना भेज दी गयी है साथ ही वाहन को एमबी एक्ट में भी चालान किया गया है।







