आदिवासी युवती पर समुदाय विशेष के लोग धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव ,पांच के खिलाफ मुकदमा

आदिवासी युवती पर समुदाय विशेष के लोग धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव ,पांच के खिलाफ मुकदमा

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के एक गांव अंतर्गत एक आदिवासी युवती ने कुछ समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ प्रलोभन दे धर्म परिवर्तन का दबाब दिए जाने का आरोप लगाया है,कि वे लोग कालेज आते जाते समय छेड़खानी करते है और गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास करते है| पीड़िता की तहरीर पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गांव के पांच लोग बहादुर अली पुत्र मोहम्मद अली ,नसीमुद्दीन पुत्र खजीमुद्दीन ,अजमत अली पुत्र बहादुर अली ,रजिया पनिका पत्नी बहादुर अली , वहीं अमवार निवासी अली सुभान पुत्र अली असगर के विरुध्द बीएनएस की धारा 74,111,341(3),एसी एसटी एक्ट 3/2,धर्म परिवर्तन प्रतिषेध 3,उ0 प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम परिवर्तन प्रतिषेध 2021 5(1)के तहत अभियोग पंजीकृत कर सरगना बहादुर अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही|

आदिवासी महिला से शादी कर आदिवासियों की जमीन को खरीद फरोख्त करता है बहादुर

दुद्धी : बघाडू क्षेत्र के निवासी बहादुर अली पर एक आदिवासी महिला से शादी कर क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन औने पौने दाम पर खरीदने का भी आरोप है जो उन जमीनों को बाहरी लोंगो से ऊंचे दामो पर बेच कर एक संगठित गिरोह चला रहा है | पुलिस इस मामले में भी उसकी गहनता से जांच कर रही है|

news portal development company in india