ओबरा में भाजपा का कार्यक्रम, जीएसटी में कमी और आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

उपेंद्र तिवारी, सोनभद्र
ओबरा : भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल की ओर से चोपन रोड स्थित डेलीस होटल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा जीएसटी घटाकर व्यापारियों और आम जनता को दिए गए लाभ तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ हुई, जिसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। इससे न केवल कारोबार में सहजता आई है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी प्रत्यक्ष लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादन, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
मंत्री संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का हर निर्णय जनता के हित में है। जीएसटी दरों में कमी से छोटे और मझोले उद्योगों को राहत मिलेगी। वहीं, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब स्थानीय स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहन मिले और हर नागरिक “वोकल फॉर लोकल” की भावना से काम करे।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उमेश सिंह पटेल, रंजना सिंह, संजीव त्रिपाठी, सुरान निवास तोमर, राजेश्वर प्रसाद, आलोक भाटिया, लवकुश अग्रहरी, सुनील सिंह, रघुराज सिंह, सुनीता पाण्डेय, शिशिर शर्मा, नित्यानंद दूबे, अरविंद सोनी, सुशील कुशवाहा, विजय पटेल, रोहित पटेल, सुशील गोयल, मनीष गोयल, अजय सिंह, पिंकू सिंह, ओ.पी. सिंह, मुन्ना सिंह, विकास सिंह, विभाष घटक, समीर माली, उषा शर्मा, वीरेंद्र मित्तल, अमित मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अनुज त्रिपाठी ने किया। आयोजन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर जोश देखा गया।







