100 वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योति कलश यात्रा का दुद्धी तहसील परिक्षेत्र में आगमन

 

100 वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योति कलश यात्रा का दुद्धी तहसील परिक्षेत्र में आगमन

विश्व शांति, देवत्व जागरण और उज्जवल भविष्य की परिकल्पना के संदेश के साथ निकली है रथ यात्रा

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी (सोनभद्र)। अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार से निकली दिव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा का पावन आगमन दुद्धी तहसील परिक्षेत्र में हो रहा है। यह ज्योति, तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने वर्ष 1926 में माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रज्वलित की थी, जो सौ वर्षों से निरंतर जल रही है। मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण तथा विश्व शांति और 21वीं सदी के उज्जवल भविष्य की परिकल्पना के साथ यह यात्रा विश्व भ्रमण पर निकली है।

यात्रा का कार्यक्रम

26 अगस्त 2025 (मंगलवार): यात्रा अनपरा व म्योरपुर होते हुए रात्रि प्रवास सागोबांध पहुँचेगी। यहाँ प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष श्रीरामनाथ प्रजापति के मार्गदर्शन में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन होगा।27 अगस्त 2025 (बुधवार): प्रातः नगवा प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार खरवार के नेतृत्व में गांधी मैदान नगवा पर दर्शन-पूजन होगा। इसके बाद दोपहर में यात्रा दुद्धी पहुँचेगी।दुद्धी में रामलीला खेल मैदान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल और नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे। यात्रा नगर के विभिन्न चौराहों, डिहवार बाबा मंदिर, रामनगर रेलवे क्रॉसिंग, वार्ड 1 पत्ता कम्पनी दलित सुपर बस्ती आदि से होकर गुजरेगी।अंत में होटल ग्रीन स्टार परिसर में शांतिकुंज से पधारी टोली द्वारा भव्य दीप यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 28 अगस्त 2025 (गुरुवार): यात्रा विन्ढमगंज प्रज्ञा मंडल पहुँचेगी, जहाँ दर्शन-पूजन, दीप यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं से अपील

गायत्री परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों से दीप लेकर इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

 

news portal development company in india
error: Content is protected !!