जायंट्स सहेली अध्यक्ष सुनीता केसरी ने किया झंडोत्तोलन

जायंट्स सहेली अध्यक्ष सुनीता केसरी ने किया झंडोत्तोलन

झारखंड सवेरा 

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में सहेली अध्यक्ष सुनीता केसरी के द्वारा 79 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात सहेली सदस्यों राष्ट्रीय गीत गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की एवं एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जायंट्स गुरु ऑफ गढ़वा के फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केसरी फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा मनोज केसरी ,गायत्री गुप्ता सहेली की निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जायसवाल पूर्व अध्यक्ष रितु जायसवाल , अनसुईया केसरी, सुषमा केशरी,उपाध्यक्ष वंदना सोनी एवं संगीता गुप्ता, प्रशासनिक निर्देशक रीमा स्वरूप सहित सहेली की अंजू केसरी, सीमा राजेश केसरी ,गुड़िया केसरी ,रीना केसरी , प्रियंका केसरी , संध्या केसरी , पल्लवी पुंज , वर्षा अग्रवाल , करुणा केसरी के साथ गढ़वा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, अंजू देवी, श्रेया आनन्द, सृष्टि आनन्द आदि विशेष रूप से उपस्थित थी।

news portal development company in india
error: Content is protected !!