सोनभद्र की प्रतिभा सूर्या सिंह गोंड़ को सपा में प्रदेश सचिव की मिली बड़ी जिम्मेदारी

सोनभद्र की प्रतिभा सूर्या सिंह गोंड़ को सपा में प्रदेश सचिव की मिली बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी :  सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा के मलदेवा गांव की प्रतिभा सूर्या सिंह गोंड़ को सपा में महिला सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रतिभा सूर्या सिंह गोंड़ ने सोनभद्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली गंदगियों को लेकर स्वच्छता अभियान पर काम किया। जिसपर प्रशासन ने कार्यवाही कर स्वच्छता पर विशेष सुविधाएं देने का काम किया। जिससे काफी चर्चा का विषय बना रहा। प्रतिभा सूर्या सिंह गोंड़ ने कहा कि पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, श्याम लाल पाल व महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के द्वारा सचिव मनोनीत किया गया। मैं समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशील प्रदान करेंगे। सपा सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए 102, 108, 1090 जैसी आपातकालीन सुविधाएं दी गई थी। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या विद्याधन जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।अखिलेश यादव ने यह सिद्ध कर दिया था। कि नारी शक्ति का हित सिर्फ सपा सरकार में ही सुरक्षित है।

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!