दुद्धी टाऊन क्लब मैदान में होने वाली तीन दिवसीय महिला हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के टाऊन क्लब मैदान पर मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट क्लब में तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का सुभारम्भ 2 जून से 4 जून तक सम्पन्न किया जाएगा।आयोजन कमेटी के संरक्षक एड0 शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि होने वाली महिला हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी मुख्य विकाश अधिकारी होंगी।
वही विशिष्ठ अतिथि नमिता शरण जिला पंचायत राज्य अधिकारी व उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव होंगे।कमेटी के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने जानकारी देते हुए मीडिया को अवगत कराया कि होने वाली महिला हॉकी प्रतियोगिता में चार जगहों से टीमें प्रतिभाग करेंगी जैसे- प्रयागराज, लखनऊ, भदोही, और वाराणसी जैसे जगहों से महिला टीम की ख़िलाड़ियाँ शामिल होंगी।
महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम 4 जून को किया जाएगा।जिसके मुख्य अतिथि दुद्धी कि पूर्व विधायक एवं राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद होंगी वही समारोह के विशिष्ठ अतिथि जीत सिंह खरवार व श्रवण सिंह गौड़ होंगे। वही समारोह के अध्यक्षता मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट क्लब के मुख्य संरक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता होंगे।